होली से पहले अक्षरा सिंह का धमाका, वरुण शर्मा संग नया गाना 'होली पे चले गोली' रिलीज
होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही उत्साह और रंगों की बहार चारों तरफ छा रही है। बाजार सज रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे गाने भी रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'होली पे चले गोली' शनिवार को रिलीज हो गया।
मुंबई : होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही उत्साह और रंगों की बहार चारों तरफ छा रही है। बाजार सज रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे गाने भी रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'होली पे चले गोली' शनिवार को रिलीज हो गया।
यह गाना काफी धमाकेदार और मजेदार है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अक्षरा के साथ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों कलाकारों का कमाल का परफॉर्मेंस है। अक्षरा अपने आकर्षक हाव-भाव और स्टाइल से दिल जीत रही हैं, जबकि वरुण शर्मा भी अपना अलग अंदाज बिखेर रहे हैं।