डार्क चॉकलेट टेस्ट के साथ दिल , दिमाग और स्किन को पहुंचाएगी फायदा
डार्क चॉकलेट कई लोगों को पसंद होती है लेकिन वह सिर्फ टेस्ट के लिए खाते हैं यह अच्छा टेस्ट देने के साथ-साथ आपको काफी सारे फायदे भी देती है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Dec 31, 2025 • 6:16 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
डार्क चॉकलेट टेस्ट के साथ दिल , दिमाग और स्किन को पहुंचाएगी फायदा
डार्क चॉकलेट कई लोगों को पसंद होती है लेकिन वह सिर्फ टेस्ट के लिए खाते हैं यह अच्छा टेस्ट देने के साथ-साथ आपको काफी सारे फायदे भी देती है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।
Full Story: https://www.newstvindia.in/dark-chocolate-with-its-delicious-taste-will-benefit-the-heart-brain-and-skin
डार्क चॉकलेट टेस्ट के साथ दिल , दिमाग और स्किन को पहुंचाएगी फायदा
Dark Chocolate न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि इसमें मिलने वाले कोको के वजह से कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरी होती है जो डेली थोड़ी क्वांटिटी में खाने से दिल, दिमाग और स्किन को बेनिफिट पहुंचाती है। इस के कई सारे फायदे होते हैं इसके बारे में डिटेल्स में आपको इस आर्टिकल में जानकारी दी जाएगी।
डार्क चॉकलेट में फ्लेवेनॉइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़िया क्वांटिटी में पाए जाते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इस से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी घटता है। इस में डेली 20 से 30 ग्राम खाने से ये एलिमेंट सेल्स को स्ट्रांग बनाते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
यह आपके हार्ट को भी काफी हेल्दी रखता है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवेनॉइड्स ब्लड वेसल्स को लचीला बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के बैड लेवल को कम करके हार्ट अटैक का खतरा घटता है। डेली खाने से ब्लड प्रेशर अच्छा होता है।
कई बार लोग ऐसा बोल देते हैं कि डार्क चॉकलेट खाने से मन साफ होता है लेकिन इसके पीछे साइंटिफिक रीजन है। डार्क चॉकलेट ब्रेन फंक्शन को तेज कर देती है क्योंकि इसमें थियोब्रोमाइन और फेनिलथाइलामाइन जैसे एलिमेंट होते हैं।
• ये मूड को बेहतर करते हैं और स्ट्रेस हार्मोन को कम करते हैं। इसे खाने से याददाश्त और एकाग्रता अच्छी होती है।
वेइ रहेगा कंट्रोल में
अगर आप इसे कहते हैं तो इससे आपका वेट भी काफी कंट्रोल में रहता है क्योंकि कम चीनी और ज्यादा फाइबर होने से यह भूख को कंट्रोल करती है और कैलोरी बर्न करने में हेल्पफुल है। यह वजन घटाने वालों के लिए मीठा स्नैक का अच्छा ऑप्शन है।
स्किन होगी ज्यादा ग्लोइंग
अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग करना चाहते हैं या उसे क्लीन रखना चाहते हैं तो भी आप इसे खा सकते हैं यह उसमें ज्यादा नहीं लेकिन काफी हेल्पफुल रहता है।
• इस के एंटीऑक्सीडेंट्स यूवी किरणों से त्वचा को सेफ रखते हैं और कोलेजन बढ़ाते हैं। इससे झुर्रियां कम होती हैं और नमी बनी रहती है। इस के 12 हफ्तों के सेवन से स्किन डेंसिटी मजबूत होती है।
इसमें आपको काफी सारे न्यूट्रिएंट्स भी देखने को मिलेंगे जो आपकी बॉडी के लिए काफी अच्छा रहते हैं। डार्क चॉकलेट आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज से भरी होती है। ये एलिमेंट एनर्जी लेवल को बनाए रखते हैं और एनीमिया से बचाते हैं। एक छोटा टुकड़ा ही कई न्यूट्रिएंट्स को पूरा कर देता है।
रखें थोड़ा सा ध्यान
अगर आप चॉकलेट खाते हैं तो आपको इसमें कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा इसके लिए आपको 70% या इससे ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट चुन नी है और दिन में 25 से 30 ग्राम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
• आपको दूध वाली या ज्यादा चीनी वाली चॉकलेट खाने से बचना चाहिए वहीं अगर आप प्रेग्नेंट है या आपको किसी तरह की एलर्जी है तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही इसे खाना चाहिए।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.