सर्दियों में बार-बार छींक आती है? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
बार-बार छींक सिर्फ सर्दी नहीं, बल्कि एलर्जी का संकेत हो सकती है। सर्द हवा, शुष्क नाक और प्रदूषण से बचने के लिए घरेलू नुस्खे जैसे भाप लेना, हल्दी वाला दूध और नाक की सुरक्षा बेहद असरदार हैं।
नई दिल्ली : छींक को सर्दी और जुकाम से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अगर छींक बार-बार आने लगे या लगातार आने लगे तो यह परेशानी बन जाती है। बार-बार आने वाली छींक सर्दी या जुकाम का संकेत नहीं है बल्कि एलर्जी को दर्शाती है। परेशानी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से सिर दर्द और साइनस की समस्या बढ़ सकती है।
सर्दियों में हवा शुष्क हो जाती है और नाक अपनी नमी खो देती है। इससे सांस लेने में परेशानी होती है और ये आगे जाकर संक्रमण का कारण बनती है। इसके अलावा हवा में मौजूद प्रदूषण भी फेफड़ों और नाक में संक्रमण का कारण बनता है। बार-बार छींक से बचने के लिए कई घरेलू उपाय आयुर्वेद में मौजूद हैं, लेकिन उससे पहले उसके कारण और लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।