कहीं आप भी तो नहीं फास्ट फूड के शौकीन हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा इफेक्ट
फास्ट फूड इन दिनों हर कोई पसंद करने लगा है इसे डेली खाने से आपके स्वास्थ्य पर बहुत ही बड़ा इफेक्ट पड़ता है और इससे आपको कई बीमारियां भी अपने चपेट में ले लेती हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Dec 23, 2025 • 7:02 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
5 months ago
कहीं आप भी तो नहीं फास्ट फूड के शौकीन हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा इफेक्ट
फास्ट फूड इन दिनों हर कोई पसंद करने लगा है इसे डेली खाने से आपके स्वास्थ्य पर बहुत ही बड़ा इफेक्ट पड़ता है और इससे आपको कई बीमारियां भी अपने चपेट में ले लेती हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/are-you-also-a-fan-of-fast-food-it-can-have-a-negative-effect-on-your-health
कहीं आप भी तो नहीं फास्ट फूड के शौकीन हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा इफेक्ट
अपनी डेली बिजी लाइफस्टाइल के चलते हर कोई फास्ट फूड को प्रिफर करने लगा है लेकिन धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है और आगे चलकर आपके हेल्थ को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाती है। इस आर्टिकल में हम फास्ट फूड से होने वाले नुकसानों और इससे जुड़ी बीमारियों पर डिटेल्स में बात करेंगे।
फास्ट फूड में कैलोरी की भरमार होती है लेकिन पोषण कम मिलता है। एक बर्गर में 500-700 कैलोरी आसानी से आ जाती हैं जो पूरे दिन की जरूरत से ज्यादा हो सकती है। इस में ज्यादा कैलोरी जमा होकर फैट बन जाती है जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। भारत में युवाओं में मोटापे की प्रॉब्लम इसी से जुड़ी है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
फास्ट फूड में ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल भरा होता है जो धमनियों को ब्लॉक कर देता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का रिस्क दोगुना हो जाता है। इस के डेली सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है जो दिल की बीमारियों का कारण बनता है। डॉक्टर अक्सर फास्ट फूड को हार्ट का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हैं।
डायबिटीज का सीधा कनेक्शन
शुगर और रिफाइंड कार्ब्स से भरपूर फास्ट फूड ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा देता है। इस में लंबे समय तक ऐसा करने से टाइप-2 डायबिटीज हो जाती है। इस में खासकर सोडा ड्रिंक्स इंसुलिन रेसिस्टेंस पैदा करते हैं। भारत जैसे देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिसमें फास्ट फूड बहुत बड़ा रोल प्ले कर रहा है।
फास्ट फूड तला-भुना और मसालेदार होता है, जो पेट में एसिडिटी, कब्ज और गैस्ट्राइटिस प्रॉब्लम क्रिएट करता है। इसमें फाइबर नाममात्र का होता है इसलिए आंतें साफ नहीं रहतीं है। इसे बार-बार खाने से अल्सर जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। घर का सादा खाना ही पाचन को स्ट्रांग रखता है।
किडनी को होगा नुकसान
इससे आपकी किडनी पर भी बहुत बड़ा इफेक्ट पड़ता है। ज्यादा नमक और सोडियम फास्ट फूड में डाला जाता है जो किडनी पर बोझ डालता है। इससे किडनी स्टोन या क्रॉनिक किडनी डिजीज हो सकती है। हाई सोडियम ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है जो किडनी को कमजोर बनाता है। पानी ज्यादा पीने के बावजूद ये नुकसान रुकता नहीं है।
लीवर बनेगा फैटी
अगर आप ज्यादा फास्ट फूड खाते है तो ट्रांस फैट से लीवर में चर्बी जमा हो जाती है जिसे फैटी लीवर कहते हैं। ये स्थिति सिरोसिस या लीवर फेलियर की ओर ले जाती है। शराब न पीने वाले युवाओं में भी ये आम हो रहा है। फास्ट फूड छोड़कर हरी सब्जियां खाएंगे तो लीवर हेल्दी रहता है।
लंबी उम्र घटाने वाला जहर
यह आपकी लंबी एज को भी कम करता है फास्ट फूड पोषक तत्वों की कमी पैदा करता है जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। ये कई बीमारियों का कारण भी बन जाता है अगर आप कभी-कभी खाते हैं तो फिर भी ठीक है लेकिन अगर आप इसे रोजाना खाने लगे हैं तो यह आपके लिए जहर से कम नहीं है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.