"झूठे केसों पर संविधान की जीत": केजरीवाल और सिसोदिया के बरी होने पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा बयान
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की रिहाई को सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने आरोपों को निराधार मानकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा 21 अन्य को बरी किए जाने संबंधी दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस निर्णय को सत्य की बड़ी जीत तथा भारतीय संविधान और स्वतंत्र न्यायपालिका की मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया।
एक वीडियो संदेश में स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “कोई व्यक्ति चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, अंततः जीत हमेशा सत्य की ही होती है। सभी धार्मिक ग्रंथ हमें यही शिक्षा देते हैं और आज इसका प्रमाण तब मिला जब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को बरी कर दिया।”
Also Read : "अंधेरी रात कितनी भी लंबी हो, जीत सच की ही होती है": केजरीवाल की रिहाई पर सीएम भगवंत मान का भावुक संदेश