शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ हुआ लिस्ट जानें वित्तीय परफॉर्मेंस
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लिस्ट होने के बाद से काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है आज 28 जनवरी को इसकी लिस्टिंग भी हो चुकी है इसकी कंडीशन काफी स्ट्रांग बनी हुई है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 28, 2026 • 10:18 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ हुआ लिस्ट जानें वित्तीय परफॉर्मेंस
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लिस्ट होने के बाद से काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है आज 28 जनवरी को इसकी लिस्टिंग भी हो चुकी है इसकी कंडीशन काफी स्ट्रांग बनी हुई है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/Shadowfax-Technologies-IPO-has-been-listed-learn-about-its-financial-performance.
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ हुआ लिस्ट जानें वित्तीय परफॉर्मेंस
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ अभी हाल ही में लिस्ट किया गया है जो की लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काफी बड़ा कदम है लिस्ट होने के बाद से यह बहुत ज्यादा चर्चा में बना हुआ है सभी निवेशकों का ध्यान भी उसने अपनी तरफ खींचा है इसकी सभी डिटेल्स के बारे में आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज भारत की प्रमुख टेक-आधारित लॉजिस्टिक्स कंपनी है जो ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और हाइपरलोकल डिलीवरी सेवाएं देती है। यह जून 2015 में शुरू हुई थी। यह कंपनी लगातार अपनी ग्रोथ कर रही है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
शैडोफैक्स एसेट लाइट मॉडल पर चलती है जिसमें गिग वर्कर्स को ऐप के जरिए कनेक्ट किया जाता है। इस में राजस्व खास तौर से प्रति शिपमेंट फीस से आता है जिसमें ई-कॉमर्स 60%, क्विक कॉमर्स 30% और अन्य 10% कंट्रीब्यूशन देते हैं।
जानें वित्तीय परफॉर्मेंस
इस की वित्तीय परफॉर्मेंस की बात करें तो 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 2485 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल से 32% ज्यादा था जो कि निवेशकों के लिए काफी पॉजिटिव है वहीं इस का नेट प्रॉफिट 6.4 करोड़ रुपये हुआ।
• इस में H1 FY26 में रेवेन्यू 1806 करोड़ रुपये था। इस का प्रॉफिट 21 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। वहीं इस का ईबीटीडीए मार्जिन 2.86% रहा।
आईपीओ की डिटेल्स
इसके आईपीओ की सभी डिटेल्स सामने आ चुकी है। यह आईपीओ 20 जनवरी 2026 को खुला और 22 जनवरी को बंद हुआ यह कुल 1907 करोड़ रुपये का था।
• इसमें फ्रेश इश्यू 1000 करोड़ और इस के OFS में 907 करोड़ शामिल थे। इस का प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये प्रति शेयर था वहीं इस का इश्यू प्राइस 124 रुपये फिक्स हुआ।
इस का आवंटन 23 जनवरी 2026 को फाइनलाइज हुआ और शेयर्स 27 जनवरी तक डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हुए। इस की लिस्टिंग 28 जनवरी 2026 को बीएसई और एनएसई पर हुई जहां शेयर 112.60 रुपये पर लिस्ट हुआ यानी आईपीओ प्राइस से 9% डिस्काउंट देखने को मिला। इस की लॉट साइज 120 शेयर्स थी।
फंड्स का यूज
अगर इसके फंड्स के यूज की बात करें तो फ्रेश इश्यू के पैसे का यूज नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 423 करोड़ रहा है वहीं नए सेंटर्स के लिए लीज पेमेंट्स पर 139 करोड़, मार्केटिंग पर 89 करोड़ और अधिग्रहण व बाकी पर 292 करोड़ होगा। इस का कुल मार्केट कैप 7169 करोड़ रुपये अनुमानित था।
कंपनी के क्लाइंट्स में काफी बड़ी कंपनियों के नाम है जिसमें फ्लिपकार्ट, मीशो, स्विगी, जोमैटो और ब्लिंकिट शामिल हैं इसके साथ ही इस का पी/ई रेशियो 170 गुना है।
निवेशक ध्यान दें
अगर आप भी इसके निवेश सके तो आपको इसके सभी डाटा पर ध्यान देना चाहिए। आप इस कंपनी की स्ट्रेंथ और इसकी गतिविधियां देख सकते हैं इसके साथ ही इसके सभी डाटा का एनालिसिस भी अच्छे से करने के बाद ही आगे कदम उठाएं इसकी सभी आईपीओ की डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.