भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी सेंध! चार चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। भारत-नेपाल की मैत्री पुल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे चार चीनी नागरिकों को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने गिरफ्तार किया है। इन चार में एक महिला भी शामिल है, जो पूछताछ में बार-बार अपना बयान बदल रही है।
सोहराब आलम , मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। भारत-नेपाल की मैत्री पुल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे चार चीनी नागरिकों को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने गिरफ्तार किया है। इन चार में एक महिला भी शामिल है, जो पूछताछ में बार-बार अपना बयान बदल रही है।
महिला के पास पाकिस्तान के नंबर, संबंध की आशंका
गिरफ्तार महिला ने पहले खुद को नेपाल की नागरिक बताया, लेकिन वह हिंदी, नेपाली, अंग्रेजी और चीनी भाषा धारा प्रवाह बोल रही है, जिससे उसकी पहचान को लेकर संदेह गहराता जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को उसके पास से पाकिस्तान के कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, महिला पाकिस्तान में एक युवक से बातचीत करती थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी चीन में हुई थी, लेकिन उसका पाकिस्तान से गहरा संबंध होने की संभावना जताई जा रही है।