Xiaomi Pad 8 टैबलेट स्लिम मेटल बॉडी के साथ हुआ लॉन्च जानें फीचर्स और कीमत
Xiaomi Pad 8 Tablet लॉन्च होने के बाद से ही धूम मचा रहा है इस में बढ़िया स्टोरेज और प्रोफेशनल फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस में कैमरा भी मीटिंग्स के लिए काफी अच्छा दिया गया है।
भारत में Xiaomi Pad 8 टैबलेट ने आते ही धमाल मचा दिया है यह काफी पावरफुल स्पेक्स और किफायती दाम में लॉन्च किया जा चुका है। यह टैबलेट स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए परफेक्ट साबित होगा। यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी खास रहने वाला हैं।
यह टैबलेट स्लिम मेटल बॉडी के साथ आता है जो हल्का और प्रीमियम फील देता है इसका वजन करीब 500 ग्राम है इस की बटनलेस डिजाइन और स्मार्ट इंटरैक्शन मोड्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं। इस में 11.2-इंच की डिस्प्ले 3.2K IPS LCD स्क्रीन जिसका रेजोल्यूशन 2136x3200 पिक्सल रहेगा।
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp• इस की 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगी। वहीं यह Dolby Vision और HDR10+ के साथ में आता है।
इस में आपको Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 825 GPU देखने को मिलता है। इसके बेहतर प्रोसेसर के वजह से यह मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स में कोई लैग नहीं देता है।
• यह आपको काफी स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इस में 8GB या 12GB LPDDR5X RAM मिलेगा और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन्स भी अवेलेबल है। इस में माइक्रोएसडी स्लॉट नहीं दिया गया है लेकिन स्पीड काफी शानदार है।
इसमें प्रोफेशनल यूज के लिए कैमरा भी काफी अच्छा दिया गया है ताकि आप आराम से मीटिंग्स ज्वाइन कर सकें। इस के रीयर में 13MP कैमरा वीडियो कॉल्स, डॉक्यूमेंट स्कैन के लिए अच्छा रहेगा।
• इस का फ्रंट कैमरा 8MP सेल्फी और मीटिंग्स के लिए परफेक्ट है। वहीं इस में क्वाड स्पीकर्स Dolby Atmos के साथ सिनेमैटिक साउंड देते हैं।
READ MORE - HMD Luma बहुत जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च रहेगा बजट फ्रेंडली
Xiaomi Pad 8 टैबलेट में 9200mAh की दमदार बैटरी मिलेगी जो पूरे दिन आराम से चलती है इस में 45W टर्बो चार्जिंग से जल्दी भर जाती है। वहीं हैवी यूज में भी 10 से 12 घंटे बैकअप मिलता है।
इस में HyperOS 3 का सॉफ्टवेयर दिया गया है जो Android 16 बेस्ड चलता है यह Xiaomi HyperAI फीचर्स के साथ आता है। वहीं इस में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी देखने को मिलती है।
• यह USB-C 3.2 और IR ब्लास्टर सपोर्ट के साथ आता है वहीं इस का साइड फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी भी देता है।
READ MORE - Realme C83 5G आज एडवांस्ड फीचर्स और सेंसर के साथ आया मार्केट में
Xiaomi Pad 8 को भारत में लॉन्च 10 मार्च 2026 को लॉन्च कर दिया गया है यह 11 मार्च को लॉन्च होने वाला था लेकिन यह एक दिन पहले शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं शुरुआत में चीन में यह सितंबर 2025 में डेब्यू कर चुका था। इस की बिक्री 17 मार्च से शुरू होगी यह ऑनलाइन अवेलेबल करा दिया जाएगा।
भारत में Xiaomi Pad 8 टैबलेट के बेस वेरिएंट यानी 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत लगभग ₹33999 से शुरू है जबकि हाई-एंड वेरिएंट यानी 12GB RAM और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹36999 के आसपास रहेगी।
• यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart की ऑफिशल वेबसाइट पर सेल के लिए अवेलेबल हो जाएगा।
READ MORE - Vivo X300 FE रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ जल्द आयेगा भारत में
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.
V-Card
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.