'वायरल विमल एड गर्ल' सौंदर्या शर्मा बनीं अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 की नई हिरोइन, बिग बॉस 16 के बाद बड़ी छलांग
बिग बॉस 16 की प्रतियोगी सौंदर्या शर्मा ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'वायरल विमल एड गर्ल' के नाम से मशहूर सौंदर्या ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 5 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया है। सौंदर्या की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह बिग बॉस की पहली प्रतियोगी हैं जिन्होंने इतनी बड़ी ए-लिस्टर फिल्म को साइन किया है।
मुंबई : बिग बॉस 16 की प्रतियोगी सौंदर्या शर्मा ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'वायरल विमल एड गर्ल' के नाम से मशहूर सौंदर्या ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 5 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया है। सौंदर्या की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह बिग बॉस की पहली प्रतियोगी हैं जिन्होंने इतनी बड़ी ए-लिस्टर फिल्म को साइन किया है।
सौंदर्या की यह यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। पेशे से डेंटिस्ट रहीं सौंदर्या ने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने अभिनय के जुनून को एक नई दिशा दी। उन्हें पहले विवादास्पद विमल एड में शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ देखा गया था, जिससे उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया।