वक्फ (संशोधन) बिल पर संसदीय समिति में खींचतान: विपक्ष ने जताई आपत्ति, भाजपा सांसद पर तानाशाही का आरोप
वक्फ (संशोधन) बिल पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल पर विपक्षी सांसदों ने तानाशाही के आरोप लगाए हैं। विपक्षी सांसदों का कहना है कि समिति की बैठकों में बिना विपक्ष की राय लिए, पाल एकतरफा निर्णय ले रहे हैं, जिससे उन्हें बिल पर अपनी बात रखने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इससे नाराज विपक्षी सांसदों ने समिति से अलग होने की चेतावनी दी है।
नई दिल्ली : वक्फ (संशोधन) बिल पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल पर विपक्षी सांसदों ने तानाशाही के आरोप लगाए हैं। विपक्षी सांसदों का कहना है कि समिति की बैठकों में बिना विपक्ष की राय लिए, पाल एकतरफा निर्णय ले रहे हैं, जिससे उन्हें बिल पर अपनी बात रखने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इससे नाराज विपक्षी सांसदों ने समिति से अलग होने की चेतावनी दी है।
लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे विपक्षी सांसद
विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर अपनी नाराजगी व्यक्त करने की योजना बनाई है। विपक्षी नेताओं ने बिरला को एक संयुक्त पत्र लिखा है जिसमें डीएमके के ए राजा, कांग्रेस के मोहम्मद जावेद और इमरान मसूद, AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी, आप के संजय सिंह और टीएमसी के कल्याण बनर्जी सहित कई सांसदों के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में उन्होंने समिति की कार्यवाही में एकतरफा निर्णय लेने का विरोध दर्ज किया है।