थलाइवा रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, दमदार लुक्स ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। सन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "जब ‘जेलर’ के कैरेक्टर्स इंचार्ज हों तो कोई आधा-अधूरा काम नहीं होता।”

दमदार लुक में नजर आए रजनीकांत
पोस्टर में रजनीकांत अपने सिग्नेचर दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, हाथ में बंदूक के साथ उनका लुक जबरदस्त है। फिल्म के अन्य पोस्टर्स में मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी आकर्षक लुक में नजर आ रहे हैं।