CM Bhagwant Mann ने ना सिर्फ पंजाब की महिलाओं का किया हाथ मजबूत बल्कि परिवार को भी संभाला, जानें कैसे बने सहारा
पंजाब सरकार की 'मां-धियां सत्कार योजना' को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की 'मां-धियां सत्कार योजना' को लेकर राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें रोजमर्रा के खर्चों में सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए योजना के लाभों पर अपनी बात रखी।
'महिलाओं के सशक्त होने से परिवार भी मजबूत होता है'
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला परिवार की मजबूती का आधार होती है। उनके अनुसार, योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को घरेलू खर्च, व्यक्तिगत जरूरतों और दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी।