BMC Election Result 2026: मुंबई में 'महायुति' का राज, 30 साल बाद गिरा ठाकरे का किला; संजय राउत का शिंदे पर हमला- 'मराठी जनता याद रखेगी जयचंद'
बीएमसी चुनाव 2026 में बीजेपी-शिंदे गठबंधन ने 118 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। शिवसेना (UBT) को मिली करारी हार के बाद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को 'जयचंद' करार दिया। वहीं शिंदे ने एलान किया है कि अब मुंबई का मेयर महायुति का ही होगा।
मुंबई : बीएमसी चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को करारा झटका लगा है। महायुति को बहुमत मिल गया है। नतीजों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जाहिर की, तो वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान कर दिया है कि बीएमसी का मेयर हमारा होगा। वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को जयचंद कहा है।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयचंद की फोटो शेयर कर लिखा है कि अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते तो मुंबई में बीजेपी का मेयर कभी नहीं बनता! मराठी जनता शिंदे को जयचंद के तौर पर याद रखेगी।