बैतूल में भीषण सड़क हादसा: खड़ी क्रेन में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश के बैतूल में सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा। इटारसी रोड पर कार और क्रेन की भिड़ंत में 3 की मौत। पुलिस जांच जारी।
बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बैतूल में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। हादसा इटारसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना सोमवार देर रात 3 बजे की बताई जा रही है, जब सड़क पर यातायात काफी कम था।