छिंदवाड़ा बस हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करेर गांव पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढांढस; मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता का ऐलान
छिंदवाड़ा के मोहखेड़ तहसील में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार की देर शाम को हुए सड़क हादसे के प्रभावित परिवारों के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने इन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सांत्वना दी। साथ ही भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके साथ है, हर संभव मदद करेगी। छिंदवाड़ा जिले की मोहखेड़ तहसील के ग्राम करेर पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।