Operation Neelkanth: जीरा पानी की बोतलों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी 6132 लीटर विदेशी शराब, वैशाली पुलिस ने 50 लाख की खेप पकड़ी
हाजीपुर में Operation Neelkanth के तहत वैशाली पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने ट्रक से 6132 लीटर विदेशी शराब बरामद की। करीब 50 लाख रुपये की शराब जीरा पानी की बोतलों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी।
मुकेश कुमार सिंह/ हाजीपुर: Vaishali में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वैशाली पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत सदर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से 6132 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
Operation Neelkanth में ऐसे पकड़ी गई शराब की खेप
पुलिस के अनुसार, तस्करों ने ट्रक में शराब छिपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। ट्रक के ऊपरी हिस्से में जीरा पानी की बोतलें रखी गई थीं, जबकि उनके नीचे बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने पूरे ट्रक की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।