Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
जहानाबाद में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, दो की मौत
जिले में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने दो मासूम जानें ले लीं, जबकि कई लोग घायल हो गए।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Apr 11, 2025 • 9:42 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 year ago
जहानाबाद में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, दो की मौत
जिले में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने दो मासूम जानें ले लीं, जबकि कई लोग घायल हो गए।
Full Story: https://www.newstvindia.in/thunderstorm-lightning-kill-two-in-jehanabad
जहानाबाद में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, दो की मौत
जहानाबाद (बिहार) — जिले में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने दो मासूम जानें ले लीं, जबकि कई लोग घायल हो गए।
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे किसान की मौत
घटना घोसी थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की है, जहां 32 वर्षीय किसान गुणु चौधरी खेत में काम कर रहे थे। बारिश शुरू होते ही वे घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
एक अन्य घटना में, घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर बिजली का खंभा गिर गया। दरअसल, बिजली आकाशीय गिरने से खंभा टूट गया और बच्ची उस की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तेज आंधी में करकट गिरने से बच्ची घायल
तेज आंधी और तूफान से जिले में कई मकानों की छतें भी उड़ गईं। एक गली में खेल रही बच्ची के ऊपर पड़ोसी के घर की छत से करकट गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गई। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं तूफान ने पूरे जिले में कहर बरपा दिया। जहानाबाद सदर अस्पताल में बारिश के बाद मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग अपने बच्चों को गोद में लेकर अस्पताल की ओर भागते नजर आए।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.