'राहुल गांधी को बातें समझने में 10 साल की देरी होती है', मंत्री दिलीप जायसवाल का तंज; चनपटिया मॉडल पर भी बड़ा अपडेट
बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को 'राजनीतिक रूप से अविकसित' बताते हुए उन पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने चनपटिया स्टार्टअप जोन की समस्याओं, पाकिस्तान की साजिशों और तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा आमंत्रण पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
पटना : बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राज्य के औद्योगिक विकास, छोटे और वस्त्र उद्योगों की स्थिति, देश की सुरक्षा और मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने आईएएनएस से कहा कि बिहार के चनपटिया क्षेत्र को छोटे उद्योगों, खासकर टेक्सटाइल और हस्तशिल्प के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वहां की इकाइयों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।