नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार

बिहार के नवादा में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त छापेमारी। जमीन में छिपाकर रखी गई AK-47 और फौजी वर्दी बरामद। ठेकेदारों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 13, 2026 • 11:53 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
22 days ago
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
े AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
बिहार के नवादा में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त छापेमारी। जमीन में छिपाकर रखी गई AK-47 और फौजी वर्दी बरामद। ठेकेदारों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़।
Full Story: https://www.newstvindia.in/nawada-police-s-big-breakthrough-ak-47-recovered-from-delva-village-levy-collector-arrested
https://www.newstvindia.in/nawada-police-s-big-breakthrough-ak-47-recovered-from-delva-village-levy-collector-arrested
Copied
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

पटना: बिहार के नवादा जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रजौली थाना क्षेत्र के डेलवा गांव में छापेमारी के दौरान एक एके-47 राइफल, दो अन्य राइफलें और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए।

यह कार्रवाई नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने रजौली थाना क्षेत्र के डेलवा गांव में छापेमारी की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रजौली के जंगल क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक तत्व मजदूरों को धमकाकर उनसे पैसे वसूल रहे थे और निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों से भी लेवी या सुरक्षा के नाम पर रकम ले रहे थे।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी और 'हस्ताक्षर' पर विवाद
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई थी। इस टीम में स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ बिहार स्पेशल टास्क फोर्स के जवान भी शामिल थे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने गुरुवार शाम छापेमारी की, जिसमें अजीत कुमार (31) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर के पास आम के पेड़ के नीचे जमीन में छिपाकर रखे गए एक एके 47 राइफल, दो .315 बोर राइफलें, एके-47 की दो मैगजीन और तीन कारतूस पाउच बरामद किए।

छापेमारी के दौरान पुलिस को फौजी वर्दी जैसी दिखने वाली तीन सेट कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म भी मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी हथियारों के दम पर ठेकेदारों को डराकर उनसे पैसे वसूलते थे। पुलिस की लगातार कार्रवाई के दबाव में उसने हथियारों को जमीन में छिपा दिया था।

Advertisement
Advertisement

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एके-47 के 21 कारतूस और .315 बोर राइफलों के 10 कारतूस भी बरामद किए। इस मामले में रजौली थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications