Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
मोतिहारी : देवर को फंसाने की साजिश या आशिक की दीवानी? अंजली की गिरफ्तारी ने उड़ा दिए होश
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने प्रेमी को खुश करने और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करने के लिए गांजा तस्करी के धंधे में उतर गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने महिला को गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Apr 10, 2025 • 8:53 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
12 months ago
मोतिहारी : देवर को फंसाने की साजिश या आशिक की दीवानी? अंजली की गिरफ्तारी ने उड़ा दिए होश
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने प्रेमी को खुश करने और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करने के लिए गांजा तस्करी के धंधे में उतर गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने महिला को गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
Full Story: https://www.newstvindia.in/motihari-a-conspiracy-to-implicate-devar-or-ashiq-s-addict-anjali-s-arrest-blew-up-her-senses
मोतिहारी : देवर को फंसाने की साजिश या आशिक की दीवानी? अंजली की गिरफ्तारी ने उड़ा दिए होश
सोहराब आलम, मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने प्रेमी को खुश करने और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करने के लिए गांजा तस्करी के धंधे में उतर गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने महिला को गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
कल्याणपुर की अंजली कुमारी निकली मास्टरमाइंड
घटना कल्याणपुर थाना अंतर्गत बैरागी टोला की है। अंजली कुमारी, जिसकी शादी रंजीत शाह से हुई थी, घरेलू विवादों के चलते पति से अलग रहने लगी थी। इसी दौरान उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि अपने आशिक को खुश करने और आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए अंजली ने नेपाल से गांजे की खेप मंगवाने की तरकीब निकाली।
अंजली इस गांजे को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करती थी और गांव वालों को भनक तक नहीं लगी। लेकिन पुलिस को जैसे ही इस तस्करी की सूचना मिली, कल्याणपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए अंजली को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि अंजली ने अपने देवर को फंसाने के लिए एक बार गांजे की खेप उसके घर में छिपाकर पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। जब पुलिस ने जांच की, तो सच्चाई सामने आई और अंजली की करतूत बेनकाब हो गई।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंजली की गतिविधियाँ पिछले कुछ समय से संदेहास्पद थीं। जब उसके प्रेमी से मिलने-जुलने पर देवर ने विरोध किया, तो अंजली ने उसे सबक सिखाने की ठान ली और यह साजिश रची।
यह मामला न केवल प्रेम की अंधभक्ति को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह व्यक्तिगत संबंधों के चलते लोग अपराध की दुनिया में कदम रख सकते हैं।
फिलहाल, अंजली कुमारी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। इस मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है, और यह चर्चा का विषय बन गया है कि एक महिला किस हद तक जा सकती है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.