महाराष्ट्र भाजपा में बड़ा धमाका: नई टीम का हुआ एलान, देखें किसे मिली कौन सी कुर्सी!
मुंबई : महाराष्ट्र में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने भाजपा की नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने राज्य पदाधिकारियों की विस्तृत सूची जारी की, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए नेताओं को नियुक्त किया गया है।
घोषित सूची के अनुसार पार्टी ने 11 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें अतुल कासेकर, भारती पवार, संजय कोडगे, संजय भेंडे, रामदास तडस, केशव उपाध्याय, प्रवीण पोटे, गोपीचंद पडलकर, चेतन देशमुख, सुजय विखे पाटिल और अर्चना चाकोकर शामिल हैं।
संगठन के प्रशासनिक संचालन को मजबूत करने के लिए छह नेताओं को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस सूची में निरंजन दावखरे, योगेश सागर, संजय कुटे, माधवी नाइक, राजेश पांडे और सुनील राणे को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पार्टी ने 10 नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया है। इनमें प्रशांत ठाकुर, मंगेश चव्हाण, परिणय फुके, वर्षा धहाले, संजय जगताप, रोहिणी नायडू, राम सटपुते, प्रवीण घुगे, रेखा कुलकर्णी और भैरवी वाघ शामिल हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
संचार और मीडिया समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से नवनाथ बन को महाराष्ट्र का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाएगी तथा राज्य में पार्टी की राजनीतिक रणनीति को गति देगी। महाराष्ट्र में आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, ये नियुक्तियां संगठन विस्तार और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश की कृपा से, आपको अच्छी सेहत और लंबी उम्र मिले, आपकी सभी इच्छाएं और उम्मीदें पूरी हों, और जनसेवा के रास्ते पर आपकी यात्रा हमेशा जारी रहे। यही मेरी दिली दुआ है।"