टी20 वर्ल्ड कप : 'रेहान-जैक्स ने मैच को न्यूजीलैंड से छीन लिया', जीत से गदगद नजर आए इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक
इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में इंग्लिश टीम एक समय पर हार की तरफ बढ़ रही थी। हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया।
कोलंबो : इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में इंग्लिश टीम एक समय पर हार की तरफ बढ़ रही थी। हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी इन दोनों बल्लेबाजों की जमकर सराहना की है।
गेंदबाजी में 2 विकेट निकालने के बाद विल जैक्स ने 18 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, रेहान ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे।