आईपीएल 2026: ईडन गार्डन्स में हैदराबाद का धमाका, केकेआर को 65 रनों से दी करारी शिकस्त
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार रात ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पहली जीत दर्ज की है। सीजन के छठे मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।
कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार रात ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पहली जीत दर्ज की है। सीजन के छठे मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। इस हार के साथ केकेआर के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है, जिसे लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने महज 5.4 ओवरों में 82 रन जोड़कर केकेआर के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। हेड ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने भी 21 गेंदों में 48 रनों की आतिशी पारी खेली।