Alwar : जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, 174 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
Alwar : राजस्थान के अलवर में जर्जर स्कूल भवन और शिक्षकों की कमी के विरोध में छात्रों व ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया। स्कूल में 174 छात्र और केवल तीन कक्षाएं हैं।
Alwar : राजस्थान के अलवर जिले के जोधवास स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी के विरोध में छात्रों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को स्कूल में ताला लगा दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को स्कूल के एक भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया था। उस समय वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक के स्वीकृत छह पदों में से पांच खाली हैं।