NEET पेपर लीक पर मानुषी छिल्लर का भावुक पोस्ट, बोलीं- मैंने भी दो बार परीक्षा दी, अब बदलाव की उम्मीद है
Manushi Chhillar On NEET Paper Leak: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने भी 2015 में पेपर लीक के कारण दो बार परीक्षा दी थी।
Manushi Chhillar On NEET Paper Leak: पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी राय साझा की है। इंस्टाग्राम पर किए गए एक भावुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में समान अवसर उपलब्ध कराने का सबसे मजबूत माध्यम है और व्यवस्था में सुधार की मांग को संस्थानों के खिलाफ नहीं माना जाना चाहिए।
मानुषी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2015 में उन्हें भी पेपर लीक की वजह से परीक्षा दोबारा देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि अब, लगभग एक दशक बाद, व्यवस्था में ठोस बदलाव की उम्मीद की जानी चाहिए।