चेपॉक में संजू सैमसन का 'संजू-शो': चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से रौंदा, दर्ज की सीजन की पहली जीत
आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Apr 12, 2026 • 6:46 AM | Chennai
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
चेपॉक में संजू सैमसन का 'संजू-शो': चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से रौंदा, दर्ज की सीजन की पहली जीत
आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
“चेपॉक में संजू सैमसन का 'संजू-शो': चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से रौंदा, दर्ज की सीजन की पहली जीत”
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/d06108
Date
12 April 2026
QR Code
https://www.newstvindia.in/s/d06108
चेपॉक में संजू सैमसन का 'संजू-शो': चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से रौंदा, दर्ज की सीजन की पहली जीत
चेन्नई : आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े। राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि, समीर रिजवी इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 6 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल को सिर्फ एक रन के स्कोर पर गुरजपनीत सिंह ने पवेलियन भेजा।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
डेविड मिलर भी दिल्ली कैपिटल्स की नैया को पार नहीं लगा सके और वह 14 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बना सके। आशुतोष शर्मा 10 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद नूर अहमद की गेंद पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। आकिब 4 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं, अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए।
इससे पहले, सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े। ऋतुराज 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रनों की अहम साझेदारी निभाई। आयुष 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में डीसी की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया। यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है।