Samastipur Encounter: पुलिस-STF की कार्रवाई में कुख्यात अमन कुमार घायल, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अमन कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।
बिहार के समस्तीपुर जिले में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कथित मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया। यह घटना वैशाली और समस्तीपुर जिले की सीमा पर स्थित बंगरा थाना क्षेत्र के बलीगांव के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अमन कुमार को गोली लगी, जबकि उसका एक साथी भागने के प्रयास में घायल हो गया। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।