Shahjahanpur News : शराब के लिए पैसे मांगे, चाचा ने मना किया तो ईंट से कर दिया हमला; शाहजहांपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी भतीजे की तलाश कर रही है।
शाहजहांपुर, अभय प्रताप सिंह : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रिश्ते को झकझोर देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर अपने 75 वर्षीय चाचा की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बुजुर्ग पर ईंट से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामसनेही के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।