मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- राम मंदिर पर राजनीति बंद करे विपक्ष; UCC और निकाय चुनाव पर भी दिया बड़ा बयान
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राम मंदिर, निकाय चुनाव और समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कांग्रेस और अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट का बचाव करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात भी कही।
जयपुर : राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को राम मंदिर, स्थानीय निकाय चुनाव और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इस विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं होने चाहिए।
राम मंदिर ट्रस्ट का किया बचाव
राम मंदिर से जुड़े विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की संपत्तियां और चढ़ावा पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने अपनी संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किया है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।