मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां

मोना सिंह की अपकमिंग सीरीज 'मां का सम' 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज। अभिनेत्री ने कहा— मां को केवल बलिदान की मूरत समझना बंद करें, उन्हें एक इंसान के रूप में देखें।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Apr 2, 2026 • 7:33 AM | Mumbai
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 days ago
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
मोना सिंह की अपकमिंग सीरीज 'मां का सम' 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज। अभिनेत्री ने कहा— मां को केवल बलिदान की मूरत समझना बंद करें, उन्हें एक इंसान के रूप में देखें।
Full Story: https://www.newstvindia.in/s/38c2bc
https://www.newstvindia.in/s/38c2bc
Copied
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
Advertisement
Advertisement

मुंबई : अभिनेत्री मोना सिंह अपनी अपकमिंग सीरीज ‘मां का सम’ की रिलीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी मां के दर्द को महिमामंडित न करें, बल्कि उनकी भी एक दुनिया है, उसे समझने की कोशिश करें।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
जन्मदिन विशेष: कैंसर को मात देकर मिसाल बनीं लीजा रे, संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर
NEW
flash_on
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
flash_on
OTT पर अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा 'स्पेस': भूमि पेडनेकर ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खोला दिल
flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इस सीरीज में अभिनेत्री विनीता का किरदार निभा रही हैं, जो एक आधुनिक सिंगल मदर है और अपनी शर्तों पर प्यार, जिंदगी और खुद की खोज के सफर पर है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह जरूरी है, खासकर युवा दर्शकों के लिए, कि वे अपनी मां को सबसे पहले एक इंसान के तौर पर देखें। उनके भी सपने, भावनाएं और एक ऐसी जिंदगी होती है, जो सिर्फ एक माता-पिता होने से कहीं आगे होती है। अगर यह कहानी लोगों को इस बात को थोड़ा और समझने और स्वीकार करने में मदद कर सके, तो मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी सीख होगी।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया, “मैंने पहले भी मां के किरदार निभाए हैं, लेकिन विनीता का किरदार मुझे बहुत अलग लगा। उसे उस ‘परफेक्ट’ और ‘बलिदान देने वाली’ मां के रूप में नहीं लिखा गया है, जैसा हम सालों से देखते आ रहे हैं। लंबे समय से हमने मां को एक ऊंचे दर्जे पर बिठा रखा है, जहां उनकी पूरी पहचान सिर्फ ‘देने और देने’ तक ही सीमित होती है। लेकिन विनीता इस सोच को तोड़ती है। हां, वह एक मां है, लेकिन वह एक ऐसी महिला भी है जिसकी अपनी जिंदगी, अपनी पसंद और अपनी इच्छाएं हैं। उसे एक साथी की जरूरत है, वह डेटिंग के लिए भी तैयार है और वह अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी के फैसले ले रही है। इसी ईमानदारी ने मुझे इस किरदार की ओर सबसे ज्यादा आकर्षित किया, यह किरदार बहुत सच्चा और आज के जमाने का लगा।”

यूनोइया फिल्म्स के बैनर तले बबीता आशिवाल निर्मित ‘मां का सम’ में मोना सिंह के साथ मिहिर आहूजा, अंगिरा धर और रणवीर बरार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह सीरीज 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर हिंदी में रिलीज होगी, जिसके साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सबटाइटल भी उपलब्ध होंगे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications