चेन्नई में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: जोसेफ विजय ने संभाली तमिलनाडु की कमान, कांग्रेस और वामपंथियों के सहारे शुरू हुआ टीवीके का सफर

तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
May 10, 2026 • 11:25 AM | Chennai
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
1 hour ago
चेन्नई में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: जोसेफ विजय ने संभाली तमिलनाडु की कमान, कांग्रेस और वामपंथियों के सहारे शुरू हुआ टीवीके का सफर
य ने संभाली तमिलनाडु की कमान, कांग्रेस और वामपंथियों के सहारे शुरू हुआ टीवीके का सफर
तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Full Story: https://www.newstvindia.in/s/2840bb
https://www.newstvindia.in/s/2840bb
Copied
चेन्नई में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: जोसेफ विजय ने संभाली तमिलनाडु की कमान, कांग्रेस और वामपंथियों के सहारे शुरू हुआ टीवीके का सफर
चेन्नई में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: जोसेफ विजय ने संभाली तमिलनाडु की कमान, कांग्रेस और वामपंथियों के सहारे शुरू हुआ टीवीके का सफर
🔴 Live Updates LIVE
1
चेन्नई में 'थलपति' का राजतिलक: जोसेफ विजय बने मुख्यमंत्री; मां शोभा और तृषा कृष्णन की केमिस्ट्री ने लूटी महफ़िल
चेन्नई में 'थलपति' का राजतिलक: जोसेफ विजय बने मुख्यमंत्री; मां शोभा और तृषा कृष्णन की केमिस्ट्री ने लूटी महफ़िल

चेन्नई : अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में भव्य तैयारियां की गई। पूरे शहर में इस समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विजय के समर्थकों के साथ-साथ फिल्म और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे चलते चेन्नई पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं।

स्टेडियम और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों के लिए स्टेडियम में बैठने की खास व्यवस्था की गई थी।

सबसे आगे की लाइन में विजय के माता-पिता, मशहूर फिल्म निर्देशक एस. ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के लिए सीटें आरक्षित की गई। इसके अलावा, अभिनेत्री तृषा कृष्णन और उनकी मां को भी उसी लाइन में सीटें दी गई।

समारोह शुरू होने से पहले एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों और टीवी चैनलों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिनेत्री तृषा कृष्णन को विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से प्यार से बात करते देखा गया। दोनों के बीच हुई यह मुलाकात सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बन गई।

कार्यक्रम के दौरान तृषा कई अन्य कलाकारों और फिल्मी हस्तियों से भी मिलती-जुलती दिखाई दीं। कई मेहमान अभिनेत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे। विजय के शपथ ग्रहण से पहले पूरे स्टेडियम में जश्न जैसा माहौल दिखाई दिया।

विजय का मुख्यमंत्री बनना तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। उनकी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतीं। हालांकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी, इसलिए पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बना सकी थी।

इसके बाद कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों ने विजय की पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया। इन दलों के सहयोग से विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास कुल 120 विधायकों का समर्थन हो गया, जिससे सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।

चेन्नई : टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। विजय के शपथ ग्रहण के साथ ही द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एआईएडीएमके) के लगभग छह दशकों का दबदबा खत्म हो गया।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Live TV

हमें फॉलो करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications