UP Politics: नितिन नबीन के दौरे पर बोले भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत, अखिलेश यादव के ट्वीट पर भी दिया जवाब
भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ दौरे का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक रणनीति और 2027 चुनाव को लेकर भी बयान दिया।
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय लखनऊ प्रवास को लेकर भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका दौरा संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी।
'राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करता हूं'
बृजभूषण राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिन के प्रवास पर लखनऊ आए हैं और वह उनका अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का संवाद संगठन को नई ऊर्जा देगा।