"यूएन के अकेले मालिक बनना चाहते हैं ट्रंप", ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने अमेरिका पर साधा निशाना; दुनिया को दी बड़ी चेतावनी
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने डोनाल्ड ट्रंप पर एकतरफावाद को बढ़ावा देने और सोशल मीडिया के जरिए दुनिया पर शासन करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने भारत, चीन और रूस जैसे देशों के साथ मिलकर बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपील की।
ब्रासीलिया : ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नया संयुक्त राष्ट्र बनाना चाहते हैं और उस पर अकेले अपना नियंत्रण रखना चाहते हैं।
लूला ने शुक्रवार को ब्राज़ील के बाहिया प्रांत में भूमिहीन ग्रामीण मजदूर आंदोलन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रंप ऐसा संयुक्त राष्ट्र बनाना चाहते हैं, जिसका मालिक सिर्फ वही हों। यह जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के माध्यम से सामने आई।