खामेनेई की मौत से भड़के पुतिन: अमेरिका और इजरायल को दी गंभीर चेतावनी, बताया 'नैतिकता का उल्लंघन'
अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत। रूस, चीन और उत्तर कोरिया ने की कड़ी निंदा, ऑस्ट्रेलिया बोला- शोक नहीं मनाएंगे।
नई दिल्ली : अमेरिका और इजरायलके हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। वहीं चीन और उत्तर कोरिया ने भी नाराजगी जाहिर की है।
इजरायली मीडिया टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई इंसानी नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का उल्लंघन करती है।