Donald Trump Iran Warning: ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी, 'जहाजों पर हमला हुआ तो 20 गुना जवाब देंगे', युद्धविराम खत्म करने का ऐलान
Donald Trump Iran Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी रहे तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा जवाब देगा। ट्रंप ने युद्धविराम खत्म होने का भी ऐलान किया।
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। Donald Trump Iran Warning ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी रखे तो अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक सैन्य कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने यह भी घोषणा कर दी कि अमेरिका और ईरान के बीच लागू युद्धविराम अब प्रभावी नहीं रहा।
ट्रंप की दो टूक चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि अमेरिकी कार्रवाई व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों का जवाब है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने दोबारा ऐसी हरकत की तो अमेरिका "हर एक हमले के बदले 20 गुना जवाब देगा।" ट्रंप ने चाबहार क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद की एक तस्वीर भी साझा की।