ईरान-अमेरिका वार्ता: विदेश मंत्री अराघची जिनेवा रवाना, क्या खत्म होगा बरसों का तनाव?
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची जिनेवा में अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता के लिए रवाना हुए हैं। परमाणु समझौते और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए यह बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Feb 26, 2026 • 7:35 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
ईरान-अमेरिका वार्ता: विदेश मंत्री अराघची जिनेवा रवाना, क्या खत्म होगा बरसों का तनाव?
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची जिनेवा में अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता के लिए रवाना हुए हैं। परमाणु समझौते और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए यह बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/iran-us-talks-foreign-minister-araghchi-leaves-for-geneva-will-years-of-tensions-end
ईरान-अमेरिका वार्ता: विदेश मंत्री अराघची जिनेवा रवाना, क्या खत्म होगा बरसों का तनाव?
तेहरान : ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची बुधवार को अमेरिका के साथ होने वाली नई दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता में हिस्सा लेने के लिए एक राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में जेनेवा के लिए रवाना हुए।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह बातचीत इसलिए हो रही है क्योंकि वेस्ट एशिया रीजन में अमेरिकी मिलिट्री की तैनाती के चलते ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है।
अराघची ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनका देश गुरुवार को अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करेगा और वे न्यायसंगत और समान समझौता करने के संकल्प के साथ वार्ता में जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के पास एक ऐतिहासिक अवसर है कि वे एक ऐसा अभूतपूर्व समझौता करें, जो पारस्परिक चिंताओं का समाधान करे और साझा हितों की रक्षा करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि समझौता संभव है, बशर्ते कूटनीति को प्राथमिकता दी जाए।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने कहा कि अमेरिका के प्रति सभी विकल्प खुले हैं, जिनमें गरिमा-आधारित कूटनीति और पछतावा पैदा करने वाली रक्षा शामिल हैं।
मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के टकराव को डिप्लोमेसी के जरिए सुलझाना पसंद करते हैं लेकिन एक बात पक्की है, मैं कभी ईरान को न्यूक्लियर हथियार रखने की इजाजत नहीं दूंगा।
इसी बीच, ईरान के उप विदेश मंत्री (राजनीतिक मामलों) मजिद तक़्त रावांची ने मंगलवार को कहा कि ईरान परमाणु समझौता हासिल करने के लिए जो भी जरूरी हो, करने के लिए तैयार है।
उन्होंने एनपीआर रेडियो को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम समझौता करने के लिए जो भी आवश्यक होगा करेंगे। हम जिनेवा में पूरी ईमानदारी और सद्भावना के साथ वार्ता कक्ष में प्रवेश करेंगे।"
रावांची ने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि हमारी सद्भावना और अच्छी पहल का अमेरिकी पक्ष से भी प्रत्युत्तर मिलेगा और यदि सभी पक्षों में राजनीतिक इच्छाशक्ति है, तो मुझे विश्वास है कि समझौता जल्द ही संभव है।"