बादाम का छिलका फेंकने की बजाय फेस पर करें यूज , बनेगा हेल्दी और ग्लोइंग
Almonds Peel : बादाम के छिलके में ऐसी कई न्यूट्रिएंट्स विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी स्किन के पोर्स को क्लियर करके उसे क्लीन करता है और फेस को हेल्दी बनता है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 9, 2026 • 12:54 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
बादाम का छिलका फेंकने की बजाय फेस पर करें यूज , बनेगा हेल्दी और ग्लोइंग
Almonds Peel : बादाम के छिलके में ऐसी कई न्यूट्रिएंट्स विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी स्किन के पोर्स को क्लियर करके उसे क्लीन करता है और फेस को हेल्दी बनता है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/instead-of-throwing-away-almond-peels-use-them-on-your-face-for-healthy-and-glowing-skin
बादाम का छिलका फेंकने की बजाय फेस पर करें यूज , बनेगा हेल्दी और ग्लोइंग
हम रात भर बादाम भिगोने के बाद उसके छिलके को उतार कर फेंक देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह छिलका बहुत ही ज्यादा काम का होता है उसमें कई तरह की न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि हमारे लिए बहुत यूजफुल होते हैं। अगर उसका उसे हम चेहरे पर करते हैं तो हमारा फेस पहले से ज्यादा ग्लोइंग हो जाता है इसके पूरे प्रोसेस के बारे में हम डिटेल्स में बताएंगे।
Almonds Peel में विटामिन ई अच्छी क्वांटिटी में पाया जाता है जो स्किन को नमी देता है और झुर्रियों को कम करता है। इसके अलावा इस में फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से स्किन को सेफ रखते हैं। ये एलिमेंट्स स्किन को ग्लोइंग बनाते है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
छिलके का यूज स्किन को गहराई से न्यूट्रिएंट्स देता है और डलनेस दूर करता है। इसके डेली यूज से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है क्योंकि यह सेल्स को रिपेयर करता है। अगर आप इसे ट्राई करते हैं तो आपको बिल्कुल नेचुरल ग्लो मिलने वाला है जिसके बाद आप किसी भी तरह के केमिकल को अपने फेस पर यूज नहीं करना चाहेंगे।
अगर आप इसे उसे करना चाहते हैं तो आपको उसका सबसे आसान तरीका बताते हैं इसके लिए रातभर 10 से 12 बादाम पानी में भिगोएं फिर छिलके आसानी से निकल आएंगे। इन्हें सुखाकर पीस लें या सीधे यूज करें। यह तरीका समय बचाता है और छिलके फेकने भी नहीं पड़ते हैं और यह हमारी स्किन के लिए काम भी आ जाते हैं।
बेसन वाला फेस पैक
अगर आप चाहे तो इन छिलकों को बेसन के साथ मिलकर बेसन वाला फेस पैक भी बना सकते हैं। इस के लिए दो चम्मच बादाम छिलका पाउडर में एक चम्मच बेसन मिलाएं, थोड़ा दूध या गुलाबजल डालकर पेस्ट बना लें। इसे सप्ताह में दो बार 15 मिनट लगाकर धो लें इस से चेहरा साफ और चमकदार हो जाएगा। यह पैक ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट है।
दही वाला स्क्रब भी हमारे फेस को क्लियर करने में बहुत हेल्प करता है। इस के लिए छिलका पाउडर में दही मिलाकर स्क्रब बनाएं इससे डेड स्किन हटती है और पोर्स साफ होते हैं। हल्के हाथों से मसाज करें फिर ठंडे पानी से धोएं। यह चेहरे को फ्रेश करेगा। अगर बार-बार आप के फेस पर पिंपल्स हो जाते हैं तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
गुलाबजल फेस मास्क
इस छिलके को गुलाब जल के साथ मिलाकर भी आप फेस मास्क बना सकते हैं। इस के लिए छिलके को गुलाबजल में भिगोकर पेस्ट तैयार करें चेहरे पर लगाएं। यह टैनिंग और दाग-धब्बों को कम करता है। यह सेंसेटिव स्किन के लिए सेफ और अच्छा उपाय है।
यूज करने के टिप्स
इसे सप्ताह में 2 से 3 बार ही लगाएं क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल से जलन हो सकती है। अगर आपकी स्किन ओवरसेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट करें और हमेशा फ्रेश प्रोडक्ट्स यूज करें। प्रेगनेंट महिलाएं या एलर्जी वाले लोग डॉक्टर से सलाह लेने के बाद यूज करें।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.