PM Modi in Malda: 'घुसपैठियों के कारण बिगड़ रहा बंगाल का संतुलन', मालदा में गरजे पीएम मोदी; CAA और शरणार्थियों पर दिया बड़ा बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा रैली में पश्चिम बंगाल की सुरक्षा और जनसांख्यिकी बदलाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनते ही घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन होगा, जबकि मतुआ और नामशूद्र शरणार्थियों को सीएए (CAA) के जरिए पूरी सुरक्षा मिलेगी।
मालदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। दुनिया के विकसित और समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है, वे अपनी जगह से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है।