मणिपुर में नया मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ: युमनाम खेमचंद सिंह बने भाजपा विधायक दल के नेता

मणिपुर भाजपा विधायक दल ने युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना, नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ। 12 फरवरी को राष्ट्रपति शासन खत्म होने से पहले नई सरकार गठन की कवायद पूरी। केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने पटका पहनाया, संबित पात्रा मौजूद। पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू था।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 3, 2026 • 7:23 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
मणिपुर में नया मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ: युमनाम खेमचंद सिंह बने भाजपा विधायक दल के नेता
ा साफ: युमनाम खेमचंद सिंह बने भाजपा विधायक दल के नेता
मणिपुर भाजपा विधायक दल ने युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना, नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ। 12 फरवरी को राष्ट्रपति शासन खत्म होने से पहले नई सरकार गठन की कवायद पूरी। केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने पटका पहनाया, संबित पात्रा मौजूद। पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू था।
Full Story: https://www.newstvindia.in/manipur-yumnam-khemchand-singh-sworn-in-as-bjp-legislature-party-leader
https://www.newstvindia.in/manipur-yumnam-khemchand-singh-sworn-in-as-bjp-legislature-party-leader
Copied
मणिपुर में नया मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ: युमनाम खेमचंद सिंह बने भाजपा विधायक दल के नेता
मणिपुर में नया मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ: युमनाम खेमचंद सिंह बने भाजपा विधायक दल के नेता
Advertisement
Advertisement

इंफाल : मणिपुर विधायक दल की बैठक में भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही खेमचंद के मणिपुर के नए सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। मणिपुर में इस महीने 12 फरवरी को राष्ट्रपति शासन खत्म हो रहा है। इससे पहले राज्य में भाजपा ने नए मुख्यमंत्री चुनने की कवायद तेज कर दी थी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने पटका पहनाकर युमनाम खेमचंद का स्वागत किया। इस मौके पर मणिपुर स्टेट प्रेसिडेंट और नॉर्थ ईस्ट के इंचार्ज संबित पात्रा मौके पर मौजूद थे। मणिपुर में नई सरकार के गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक सोमवार को दिल्ली पहुंच गए थे।

मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है, जो पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लंबे समय से चल रही जातीय हिंसा के बीच लागू हुआ था।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
असम में सियासी भूचाल: पवन खेड़ा के 'तीन पासपोर्ट' वाले आरोप पर भड़के सीएम हिमंता, मानहानि केस की दी चेतावनी
NEW
flash_on
चुनावी प्रलोभन पर भारी प्रहार: पांच राज्यों में 651 करोड़ से अधिक की नकदी और शराब जब्त, बंगाल सबसे आगे
flash_on
रणनीतिक साझेदारी को धार: जयशंकर और मंटुरोव ने वैश्विक चुनौतियों पर साझा किया दृष्टिकोण
flash_on
पश्चिम एशिया संकट: राहुल गांधी के रुख से अलग आनंद शर्मा ने की भारतीय कूटनीति की तारीफ; बोले- 'देशहित में एकजुटता जरूरी'
flash_on
एएआई का 31वां स्थापना दिवस: 'उड़ान' विजन की रीढ़ बना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण; मंत्री राम मोहन नायडू ने सराहा
flash_on
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: एलपीजी-उर्वरक की सप्लाई और महंगाई रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश
flash_on
पद्मश्री एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल, हरदीप पुरी बोले- 1984 सिख नरसंहार 'सुनियोजित हत्या'

बीरेन सिंह के राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चार दिन बाद, पिछले साल 13 फरवरी को केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बता दें कि 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित रखा गया था।

इस बीच नई सरकार के गठन की कवायद में भाजपा संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले, पिछले साल 14 दिसंबर को, मणिपुर भाजपा विधायक दल ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में शांति प्रक्रिया और हिंसाग्रस्त राज्य से संबंधित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक आयोजित की थी।

इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और राज्य विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रता सिंह सहित 34 से अधिक भाजपा विधायकों के साथ-साथ बीएल संतोष, संबित पात्रा और मणिपुर भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी भी उपस्थित थीं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications