दिल्ली चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
Delhi Election 2025: संजय सिंह ने BJP पर AAP के विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर देने का बड़ा आरोप लगाया। जानें पूरी खबर।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान (Delhi Assembly Election) पूरा हो गया। अब सभी की निगाहें 8 फरवरी (Delhi Election Result) को घोषित होने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संजय सिंह का दावा: AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों से संपर्क कर उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए कहा। बदले में प्रत्येक विधायक को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। उन्होंने इसे "ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus)" का हिस्सा बताया, जिसे बीजेपी कथित तौर पर सरकार गिराने के लिए इस्तेमाल करती है।