IND vs SA: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से जीती T20 सीरीज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की T20 Series खेली गई, जिसे टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस पूरी सीरीज में एक वर्ल्ड चैंपियन टीम की तरह खेलते हुए फैंस को खुश कर दिया। खास बात यह रही कि Team India ने चार मुकाबलों में से तीन में 200+ का स्कोर खड़ा किया। सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की T20 Series खेली गई, जिसे टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस पूरी सीरीज में एक वर्ल्ड चैंपियन टीम की तरह खेलते हुए फैंस को खुश कर दिया। खास बात यह रही कि Team India ने चार मुकाबलों में से तीन में 200+ का स्कोर खड़ा किया। सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मैच के हीरो रहे Sanju Samson और Tilak Varma, जिन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े।
संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने बनाए कई रिकॉर्ड
चौथे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन और तिलक वर्मा की जोड़ी ने मैदान पर आग लगा दी। भारतीय टीम ने इस मैच में सिर्फ एक विकेट खोकर 283 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 120 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 109 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। आइए, नजर डालते हैं इनकी शानदार उपलब्धियों पर: