राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने ईस्टर्न फ्लीट का किया दौरा, INS हिमगिरी और कलवरी पनडुब्बी का निरीक्षण
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना की ईस्टर्न फ्लीट का दौरा कर स्वदेशी युद्धपोत INS हिमगिरी और कलवरी क्लास पनडुब्बी की क्षमताओं को नजदीक से देखा। उन्होंने नौसेना की आत्मनिर्भर रक्षा ताकत की सराहना की।
विशाखापत्तनम : तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के ईस्टर्न फ्लीट (ईस्टर्न स्वॉर्ड) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी और एक कलवरी क्लास पनडुब्बी का निरीक्षण किया।
यह दौरा भारतीय नौसेना की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं और आधुनिक युद्ध प्लेटफॉर्मों की मल्टी-मिशन ताकत को करीब से समझने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। राज्यपाल को ईस्टर्न नेवल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन युद्धपोतों की तकनीकी विशेषताओं, परिचालन क्षमताओं और रणनीतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।