विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी: उदयपुर में 'जापानी जायके' और 'नो-फोन पॉलिसी' के साथ गूंजेगी शहनाई
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी करेंगे। शादी में जापानी खाना और सख्त नो-फोन पॉलिसी रहेगी। जानें वेन्यू और लव स्टोरी के बारे में।
नई दिल्ली : एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बस कुछ ही दिनों दूर है। ऐसे में उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे।
जानकारी के अनुसार, शादी के जश्न को लेकर मेकर्स ने खास इंतजाम किए हैं, जिसमें मेहमानों के लिए जापानी खाना परोसा जाएगा। रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में पार्टी की झलक साझा की, जिसमें खूबसूरती से सजा हुआ टेबल और जापानी मेन्यू कार्ड साफ दिख रहा है। तस्वीर में लाइटिंग में सजा टेबल नजर आया। बीच में गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट है, जिसे ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया है। यह सजावट ऑर्गेनिक और लग्जरी गार्डन लुक दे रही है।