'द 50' से बाहर होने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल, 'मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी'
रियलिटी शोज की दुनिया हमेशा से ड्रामा, रणनीति और कड़ी टक्कर के लिए जानी जाती है। इन शोज में हिस्सा लेने वाले कलाकारों को सिर्फ मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी काफी मेहनत करनी पड़ती है।
मुंबई : रियलिटी शोज की दुनिया हमेशा से ड्रामा, रणनीति और कड़ी टक्कर के लिए जानी जाती है। इन शोज में हिस्सा लेने वाले कलाकारों को सिर्फ मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार यह अनुभव कलाकारों के लिए सीख से भरा होता है। इसी कड़ी में रियलिटी शो 'द 50' से बाहर होने के बाद अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया। उन्होंने खुलकर बताया कि शो का अनुभव उनके लिए कैसा रहा और अब वह अपने करियर को किस दिशा में आगे बढ़ाना चाहती हैं।
दिव्या अग्रवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मुझे इस बात की खुशी है कि मैं अब इस शो से बाहर आ चुकी हूं। यह शो काफी हद तक मेल डॉमिनेटेड था और इसमें बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी शामिल थी। शो में हर कोई खुद को नोटिस करवाने की कोशिश कर रहा था। इसी वजह से कई बार कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के बारे में अजीब और अनचाही बातें भी कह देते थे। यह माहौल कई बार असहज कर देने वाला होता था।''