Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
दिल्ली चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
Delhi Election 2025: संजय सिंह ने BJP पर AAP के विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर देने का बड़ा आरोप लगाया। जानें पूरी खबर।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Feb 7, 2025 • 7:23 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 year ago
दिल्ली चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
Delhi Election 2025: संजय सिंह ने BJP पर AAP के विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर देने का बड़ा आरोप लगाया। जानें पूरी खबर।
Full Story: https://www.newstvindia.in/delhi-elections-2025-aam-aadmi-party-accuses-bjp-of-horse-trading
दिल्ली चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान (Delhi Assembly Election) पूरा हो गया। अब सभी की निगाहें 8 फरवरी (Delhi Election Result) को घोषित होने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संजय सिंह का दावा: AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों से संपर्क कर उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए कहा। बदले में प्रत्येक विधायक को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। उन्होंने इसे "ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus)" का हिस्सा बताया, जिसे बीजेपी कथित तौर पर सरकार गिराने के लिए इस्तेमाल करती है।
संजय सिंह ने आगे कहा कि उनकी पार्टी ने अपने विधायकों को सतर्क रहने और ऐसे किसी भी कॉल या मीटिंग की रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "हम इसके सारे साक्ष्य देश और मीडिया के सामने पेश करेंगे।"
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली में हार का डर सता रहा है। इसलिए वह पैसा, जूते, चप्पल और साड़ियाँ बांटकर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, "बीजेपी ने खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया, लेकिन चुनाव आयोग ने किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।"
चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल (Delhi Election Exit Poll Result) के नतीजों ने दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई है। कुछ एग्जिट पोल बीजेपी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कुछ एग्जिट पोल अभी भी AAP की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के असली नतीजे क्या तस्वीर पेश करते हैं।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.