CSK का IPL 2025 में सफर खत्म, चहल की हैट्रिक और श्रेयस की कप्तानी पारी ने पंजाब को दिलाई जीत
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर समाप्त हो चुका है। बुधवार, 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पांच बार की चैंपियन CSK को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह पहला मौका है जब CSK लगातार दूसरे सीजन में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है।

धोनी के बिना पहली बार लगातार दो IPL फाइनल
आईपीएल इतिहास में यह पहली बार होगा जब महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी के बिना लगातार दो सीजन के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले CSK जब 2016 और 2017 में निलंबित थी, तब धोनी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (RPS) की ओर से खेले थे और 2017 में फाइनल भी खेला था।