बजट 2026: शेयर बाजार में सट्टेबाजी पर लगाम! F&O पर बढ़ा टैक्स, बायबैक के नियम हुए सख्त; ऐलान के बाद सेंसेक्स 900 अंक टूटा।
फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर STT में भारी बढ़ोतरी। शेयर बायबैक से होने वाली आय अब 'कैपिटल गेन' के दायरे में। जानें क्यों गिर रहे हैं ब्रोकरेज फर्मों और एक्सचेंज के शेयर।
दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया और इस दौरान उन्होंने शेयर बाजार में सट्टेबाजी को कम करने के लिए फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का ऐलान किया।
बजट 2026 में फ्यूचर्स पर एसटीटी को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। ऑप्शंस पर अब एसटीटी बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया गया है।