बैंकॉक जाने के दौरान गया एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी युवक हिरासत में, बौद्ध भिक्षु बनकर , 8 वर्षों से बोधगया में रह रहा था
गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। यह व्यक्ति पिछले 8 वर्षों से बौद्ध भिक्षु के रूप में बोधगया में रह रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजीव धर के रूप में हुई है, जो बोधगया के एक मोनेस्ट्री में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से ही एक लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था, जिसकी जानकारी पर सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया।
गया : गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। यह व्यक्ति पिछले 8 वर्षों से बौद्ध भिक्षु के रूप में बोधगया में रह रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजीव धर के रूप में हुई है, जो बोधगया के एक मोनेस्ट्री में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से ही एक लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था, जिसकी जानकारी पर सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया।
बैंकॉक जाने के दौरान पकड़ा गया
घटना तब हुई जब यह बांग्लादेशी युवक गया एयरपोर्ट से बैंकॉक की यात्रा पर जा रहा था। सुरक्षा बलों ने उसे यात्रा के दौरान हिरासत में लिया और पुलिस को सौंप दिया। सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवानों ने उसकी पहचान की और पासपोर्ट की जांच के दौरान उसके पास से कई नामों से बने पासपोर्ट बरामद किए। यह बात सामने आई है कि वह बोधगया में पिछले 8 वर्षों से अलग-अलग नामों से रह रहा था, जिससे शक और गहरा गया।