Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
महिंद्रा XUV700 की प्राइस में GST के वजह से हुई कटौती ग्राहकों में खुशी की लहर जाने कीमत
Mahindra XUV700 New Price रिवील की जा चुकी है अभी हाल ही में जीएसटी की दर कम होने से इसकी प्राइस में कटौती देखी गई है जिसे 6 सितंबर 2025 से ही लागू कर दिया गया है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Sep 14, 2025 • 7:01 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
8 months ago
महिंद्रा XUV700 की प्राइस में GST के वजह से हुई कटौती ग्राहकों में खुशी की लहर जाने कीमत
Mahindra XUV700 New Price रिवील की जा चुकी है अभी हाल ही में जीएसटी की दर कम होने से इसकी प्राइस में कटौती देखी गई है जिसे 6 सितंबर 2025 से ही लागू कर दिया गया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/prices-of-mahindra-xuv700-reduced-due-to-gst
महिंद्रा XUV700 की प्राइस में GST के वजह से हुई कटौती ग्राहकों में खुशी की लहर जाने कीमत
महिंद्रा XUV700 की कीमत में हाल ही में काफी ज्यादा गिरावट देखी गई है जीएसटी की रेट में परिवर्तन होने के वजह से महिंद्रा की SUV में आपको काफी ज्यादा कीमत में कटौती देखने को मिलेगी अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे थे तो आपके लिए काफी अच्छा मौका है Mahindra XUV700 New Price से जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में बताते है।
2025 में सरकार ने बड़ी SUVs पर GST की दरों में बदलाव किया है। महिंद्रा XUV700 जैसे बड़े वाहन जो 4 मीटर से लंबे और 1500cc से अधिक इंजन क्षमता वाले हैं अब 48% की जगह 40% GST और सेस के हिसाब से टैक्स देंगे। इससे खरीदारों को भारी राहत मिली है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
पुरानी GST दर 48% यानी कि 28% GST + 20% सेस थी जो अब घटकर 40% हो गई है। इस बदलाव की वजह से XUV700 के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में 89000 से लेकर 143000 रुपये तक की कटौती हुई है जो खरीददारों के लिए अच्छी बचत है।
अलग-अलग वेरिएंट्स पर GST असर
XUV700 के वेरिएंट जैसे MX, AX3, AX5 S, AX5, AX7 और AX7 L पर अलग-अलग बचत हुई है। सबसे ज्यादा टॉप मॉडल AX7 L पर 143,000 रुपये तक की बचत हुई है जबकि बेस मॉडल MX पर करीब 89000 रुपये की कटौती है।
नई GST दरों के कारण महिंद्रा XUV700 अब पहले से किफायती और सस्ती हो गई है। यह बदलाव त्योहार के समय खरीदारों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा जिससे बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।
Mahindra XUV700 की नई कीमतें
नई GST दर लागू होने के बाद XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होकर 25.14 लाख रुपये तक जाती है। यह कीमतें अलग-अलग राज्य और डीलरशिप के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती हैं।
महिंद्रा XUV700 का इंजन
XUV700 में 2.2 लीटर mHawk टर्बो डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। पेट्रोल इंजन की पावर 147 kW और डीजल इंजन की पावर 114 से 136 kW के बीच होती है। कार में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलते हैं।
GST का अन्य मॉडल्स पर असर
महिंद्रा के अलावा स्कॉर्पियो N, थार और बोलेरो जैसे मॉडल्स की कीमतों में भी GST कटौती के कारण कमी आई है। इससे पूरी SUV और पेट्रोल-डीजल सेगमेंट में कीमत प्रतिस्पर्धात्मक हो गई है।
GST कटौती की तारीख
सरकार ने यह GST बदलाव सितंबर 22 से लागू किया लेकिन महिंद्रा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 6 सितंबर से ही नई टैक्स दरों पर कीमतों में कटौती लागू कर दी है।
• यह कंपनी की तरफ से काफी अच्छी पहल है जिससे ग्राहकों को जल्द फायदा मिलेगा। जो भी कस्टमर 23 सितंबर से पहले से खरीदना चाहते थे उनके लिए यह अच्छा मौका है।
जानें नई कीमत और जानकारी
अगर आप अपने वेरिएंट से जुड़ी और भी अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो नए GST नियम और कीमतों की जानकारी महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी डीलरशिप या आधिकारिक घोषणाओं से ली जा सकती है। ग्राहक यहां से अपने पसंदीदा वेरिएंट की सही कीमत और उपलब्ध विकल्प जान सकते हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.