KTM 350 Duke: स्ट्रीटफाइटर सेगमेंट में तहलका मचाने आ रही है नई ड्यूक, लीक हुए धाकड़ फीचर्स और कीमत
जब भी स्टाइल के साथ स्ट्रीटफाइटर स्पोर्टी बाइक का नाम लिया जाएगा, तो उसमें केटीएम कंपनी की ड्यूक मोटरसाइकिलों का नाम जरूर शामिल होगा। यह बाइक्स अपनी एग्रेसिव स्टाइलिंग और दमदार पिकअप के लिए काफी लोकप्रिय हैं। केटीएम की मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट में काफी फास्ट मानी जाती है।
KTM 350 Duke: जब भी स्टाइल के साथ स्ट्रीटफाइटर स्पोर्टी बाइक का नाम लिया जाएगा, तो उसमें केटीएम कंपनी की ड्यूक मोटरसाइकिलों का नाम जरूर शामिल होगा। यह बाइक्स अपनी एग्रेसिव स्टाइलिंग और दमदार पिकअप के लिए काफी लोकप्रिय हैं। केटीएम की मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट में काफी फास्ट मानी जाती है। ऐसे में दो पहिया वाहन कंपनी ने एक बार फिर युवाओं को लुभाने की तैयारी कर ली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी 350सीसी सेगमेंट में एक पावरफुल बाइक पेश कर सकती है। आगामी बाइक केटीएम 350 ड्यूक की लीक्स सामने आई हैं, जिसनें इंटनरेट पर तहलका मचा दिया है।
केटीएम 350 ड्यूक युवाओं में लुभाने में होगी कामयाब?
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग केटीएम 350 ड्यूक मोटरसाइकिल को 250सीसी और 390सीसी के बीच गैप को भरने के लिए लाया जाएगा। ऑस्ट्रियन बाइक निर्माता अपनी आगामी मोटरसाइकिल में डिजाइन को युवाओं को ध्यान में रखकर विकसित कर सकती है। ऐसे में इसमें एग्रेसिव ड्यूक स्टाइल ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। इसमें शार्प लुक के साथ फ्यूल टैंक और एलईडी हेडलैंप जोड़े जा सकते हैं। कंपनी इसे नेकेड स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर उतारने की योजना बना रही है। बाइक का वजन कम होने की उम्मीद है, इसमें राइडर्स को एग्रेसिव स्टांस देखने को मिल सकता है।